मंदसौर:- शामगढ़ थाने के ग्राम बिश्निया में चरित्र शंका को लेकर हुए विवाद के बाद पत्नी ने पति को खाने में जहर देकर जान से मारने की कोशिश की। पति की हालत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गया तब भी पत्नी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने बेहोश पति पर कैंची से हमला कर दिया।
स्वजन और आस-पास के लोग जानकारी लगते ही घायल को अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने कोटा रेफर कर दिया है। शामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे में आरोपित पत्नी को मायके पगारिया से गिरफ्तार कर लिया है।

