बमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से बड़ी खबर आ रही है, बताया जा रहा है कि यहां नीट की तैयारी कर रहे युवक का नदी में तैरते हुए शव मिला है, जिसके बाद से इलाके में सनसनी है… मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक घटना साजा थाना क्षेत्र का है, जहां बिरनपुर के पास खैरी नदी में नीट की तैयारी कर रहे छात्र की तैरते हुई लाश मिली है… मृतक युवक का नाम नरेन्द्र वर्मा निवासी चोरभट्ठी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक छात्र 21 मई से लापता था, जिसकी तलाश की जा रही थी.. वहीं दो दिन पहले ही सुतियापाठ बैराज से खैरी नदी में पानी छोड़ा गया था,जहां आज लोगों ने नीट की तैयारी कर रहे छात्र नदी में तैरते हुए लाश देखा और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।

