कोरबा : कोरबा जिले में एक बार फिर भालू का आतंक सामने आया आया है। भालू के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना जाटगा थाना क्षेत्र के आमलिकुन्डा की है। बताया जा रहा है कि ईश्वर धनुहार उम्र (35 वर्ष) जंगल में बकरी चराने गया था, इसी बीच वह एक गुफा में भालू देखने पहुंच गया। तभी भालू ने उस पर हमला कर दिया। इस हमले में ग्रामीण बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन में आपकी टीम मौके पर पहुंची। वहीं मृतक के परिवार को 35 हजार की सहायता राशि दी गई है। वहीं वन विभाग ने लोगों से यह अपील की है कि वे जंगल की तरफ न जाए और सावधानी बरते।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

