***बलौदाबाजार* : *लिलेश्वर निषाद* : एकलव्य आवासीय विद्यालय सोनाखान विकासखण्ड कसडोल में शिक्षण सत्र् 2023-24 में अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों का कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा का आयोजन 23 अप्रैल 2023 रविवार को प्रातः 10 से 12 तक आयोजित किया जाना है। जिसमें परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवीणता के आधार पर बालिका वर्ग में 30 एवं बालक वर्ग में 30 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाना है। वर्ष 2023-24 से प्रथम बार प्रवेश परीक्षा हेतु विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन करने अंतिम तिथि 20 मार्च 2023 एवं ऑनलाईन भरे गए आवेदन में त्रुटि सुधार की तिथि 21 मार्च से 27 मार्च तक निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी हेतु डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एकलव्य डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर अवलोकन कर सकते है।
