इंदौर:- बृजेश्वरी एनेक्स रिहायशी इलाके में एक घर में आग लग गई। इस घटना में आठ लोगों (पहले ये संख्या 7 बताई जा रही थी) की जान चली गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान एक बच्चे का शव भी निकाला गया है।इस मामले को लेकर इंदौर के पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह ने बताया।
“शुरुआती जांच के मुताबिक, घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक गाड़ी चार्ज हो रही थी और चार्जिंग पॉइंट में धमाका हो गया। इसके बाद आग गाड़ी से घर तक फैल गई। घर के अंदर 10 से ज़्यादा गैस सिलेंडर भी रखे थे, जिनमें से कुछ में धमाका हो गया। इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है। तीन लोगों को बचा लिया गया है। यह घर मनोज पुगलिया का था, जो पॉलीमर का कारोबार करते थे। घर में कुछ ऐसे केमिकल भी रखे थे जो ज्वलनशील थे।

