आरंग/सोमन साहू :- संगठन की कार्ययोजना जिसमें 1.संगठन से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आरंग विधानसभा के सैकड़ों राज्य स्तरीय, राष्ट्रिय स्तर और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों का विधानसभा स्तर पर सम्मान समारोह,2. खिलाड़ियों को मैदान में होने वाले परेशानियों सुव्यवस्थित खेल मैदान और खेल सामग्री उपलब्ध कराने,3. स्कूल शिक्षा विभाग तथा उच्च शिक्षा विभाग द्वारा अयोजित होने वाले राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं को आरंग में अयोजित करने तथा 4. प्रतिवर्ष 29 अगस्त राष्ट्रिय खेल दिवस के अवसर पर खेल महोत्सव अयोजित करने जैसे निम्न विषयों पर चर्चा किया गया. विधायक गुरु खुशवंत साहेब जी ने सभी विषयों को गंभीरता से जाना और सभी व्यवस्था पर मार्गदर्शन दिया ग़या साथ ही जल्द से जल्द स्वयं से खेल मैदानों का निरीक्षण करने की बात कही.. इस अवसर पर आरंग के जनप्रतिनिधि के के भारद्वाज, विनोद साहू साथ में रहे एवं संगठन से आरंग युवा एवं खेल संगठन संरक्षक योगेंद्र चंद्राकर, अध्यक्ष अमन साहू, उपाध्यक्ष लोकेश साहू सभी भेट मुलाकात किया..
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

