रायपुर : छत्तीासगढ़ में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटने के बाद कैबिनेट की बैठक होने जा रही है। बैठक 19 जून को मंत्रालय में दोपहर 3 बजे कैबिनेट होगी। तीन महीने बाद हो रही इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जून बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे आयोजित होगी। माना जा रहा है कि इस बैठक में बड़े फैसले कैबिनेट लेगी, जिसमें नगरीय निकाय के चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करने के साथ पंचायत और नगरीय निकाय के चुनाव एक साथ कराने का निर्णय शामिल है। वहीं इस बैठक में कई विभागों के प्रस्तावों पर भी चर्चा होगी। आपको बता दें कि इससे पहले राज्य कैबिनेट की बैठक 6 मार्च को हुई थी। इसके बाद लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू हो गई। इसकी वजह से राज्य कैबिनेट की एक भी बैठक नहीं हुई। करीब 3 महीने बाद हो जा रही कैबिनेट की इस बैठक में सरकार बड़े फैसले ले सकती है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

