दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा से बड़ी खबर आ रही है। जवानों से भरी गाड़ी को नक्सलियों ने ब्लास्ट में उड़ा दिया है। हालांकि इस घटना जवानों को कितना नुकसान हुआ है, जवान आपरेशंस पर निकले हुए थे, इसी दौरान ये ब्लास्ट हुआ है। घटना दंतेवाड़ा के अरनपुर का बताया जा रहा है। घटना में DRG के जवानों के घायल होने की खबर है। अरनपुर के पालनार क्षेत्र में ये ब्लास्ट की खबर है। जवानों से भरी गाड़ी क IED ब्लास्ट से उड़ाया गया है। सूत्रों के मुताबिक 11 जवान शहीद हुए हैं।
सीएम भूपेश ने किया ट्विटर
दंतेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर नक्सल विरोधी अभियान के लिए पहुंचे डीआरजी बल पर आईईडी विस्फोट से हमारे 10 डीआरजी जवान एवं एक चालक के शहीद होने का समाचार बेहद दुखद है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) April 26, 2023
हम सब प्रदेशवासी उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके…
मौके पर दो एंबुलेंस को रवाना किये जाने की खबर है। पुलिस की टीम भी मौके पर मौजूद हैं। कई जवानों के शहीद होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक 11 जवान शहीद हुए हैं।आज 26 अप्रैल को दन्तेवाड़ा के थाना अरनपुर क्षेत्र अंतर्गत माओवादी कैडर की उपस्थिति की सूचना पर दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना किया गया था, जो अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान घात लगाकर बैठे माओवादियों द्वारा अरनपुर मार्ग पर आईईड़ी विस्फोट किया गया, जिससे अभियान में शामिल 10 डीआरजी जवान + 01 Driver शहीद होने की खबर हैं। विस्तृत जानकारी पृथक से प्रेषित की जावेगी।

