इंदौर :- मध्य प्रदेश की संस्कारधानी इंदौर के द्वारकापुरी में हुई छात्रा की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। छात्रा की हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी प्रेमी पीयूष को मुंबई से गिरफ्तार कर लिया है। पियूष ने छात्रा की हत्या शादी के लिए दबाव बनाने की वजह से की थी।
शादी का दबाव की वजह से की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी पीयूष और मृतक छात्रा पिछले साल सितंबर से रिलेशनशिप में थे। छात्रा लगातार पीयूष पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। लड़की के परिजन इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन पीयूष का परिवार शादी के खिलाफ था। इसी खींचतान की वजह से दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था विवाद सुलझाने के बहाने आरोपी पीयूष ने छात्रा को अपने कमरे पर बुलाया और कमरे में बहस के दौरान पीयूष ने छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी। इसके बाद युवक ने छात्रा को बदनाम करने के लिए उसके वीडियो कॉलेज के ग्रुप में डाल दिया।

