बिलासपुर : बच्चों के अश्लील वीडियो को इंटरनेट पर अपलोड करने के मामल में बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर के एक शिक्षक सहित 11 आरोपियों को पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये आरोपियों में एक व्याख्याता भी है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। भारत सरकार गृह मंत्रालय नई दिल्ली की एन.सी.आर.बी. द्वारा सीसीपीडब्ल्यूसी योजना के माध्यम से महिला एवं बच्चों के अश्लील फोटो/विडियो को सोशल मिडिया पर अपलोड होने की सतत निगरानी की जा रही है। जिसके संबंध में पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा एन.सी.आर.बी. दिल्ली से प्राप्त सायबर टीप लाईन के आधार पर 11 आरोपयों को गिरफ्तार किया गया है। सायबर सेल बिलासपुर से आरोपीयों के जिस आईडी से इस तरह की फोटो/विडियों अपलोड हुई हैं उक्त आईडी के आईपी एड्रेस की जानकारी प्राप्त किया गया एवं आईपी एड्रेस के माध्यम से मोबाईल नम्बर ज्ञात कर धारक की जानकारी लेकर उसका लोकेशन प्राप्त कर आरोपीयों के मोबाईल को जप्त किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
