कोरबा
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनवा के लिए मतदान पुरे हो चुके है. सभी को 3 दसंबर का इंतजार है। इस बीच सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। ये वीडियो एसपी जितेंद्र शुक्ला का है। दरअसल चुनाव ड्यूटी में कड़ी मेहनत करने वाले पुलिस अधिकारी और जवानों के लिए पार्टी का राखी गई थी। पार्टी उनकी मेहनत को लेकर थी जिसकी वजह से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हो पाया। आपको बता दें की एसपी जितेंद्र शुक्ला अपने कड़े अंदाज़ के लिए जाने जाते है।
कार्यक्रम में लजीज पकवानों के साथ ही बकायदा गीत-संगीत की भी पूरी व्यवस्था थी। इस खुशनुमा माहौल में जब एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कराओके ट्रैक पर गुनगुना शुरू किया… तो फिर माहौल और भी खुशनुमा हो गया। पुलिस अधिकारी और जवानों की मौजूदगी में एसपी जितेंद्र शुक्ला ने कराओके ट्रैक पर गुलाबी “आंखे जो तेरी देखी….शराबी ये दिल हो गया” गाना गाकर पूरे माहौल को ही बदल दिया।

