रायपुर : चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। सभी को चौकाते हुए चुनाव के ऐन पहले टीएस सिंहदेव को कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ का डिप्टी सीएम बनाया है। सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाये जाने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर बधाई दी है। राज्य में इस साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं.
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीएस सिंहदेव को छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी. टीएस सिंहदेव कांग्रेस के वफादार नेता और कुशल प्रशासक हैं. राज्य को उपमुख्यमंत्री के तौर पर उनकी सेवाओं से बहुत लाभ मिलेगा.
उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री के तौर पर टीएस सिंहदेव की सेवाओं से राज्य को बहुत लाभ मिलेगा. हमें यकीन है कि छत्तीसगढ़ के लोग खड़गे जी और राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस को भारी बहुमत से दोबारा जिताएंगे.
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है..
हैं तैयार हम.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) June 28, 2023
महाराज साहब को उपमुख्यमंत्री के रूप में दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएँ. @TS_SinghDeo pic.twitter.com/1sRZqsEU2W
छत्तीसगढ़ का उपमुख्यमंत्री नियुक्त होने पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि मैं सबसे पहले इस जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त करना चाहता हूं. हमें सभी को साथ लेकर आगे बढ़ना है और राज्य में चुनाव होने तक इस सीमित समय के भीतर अधूरे काम को पूरा करना है.

