कोरबा : जिले के कोरबा शहर में पुलिस की टीम ने एमपी नगर में दबिश देकर एक मकान में देह व्यापार संचालित करते दो युवती सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस को लगातार अनैतिक गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी। पुलिस ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। सुचना के मुताबिक पुलिस की टीमों ने एमपी नगर मुख्य मार्ग पर संचालित हो रहे देह व्यापार के ठिकाने पर छापेमारी की है। मौके से मकान मालकिन के अलावा दो युवतियों को पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बार फिर से यहां अनैतिक गतिविधियों शुरू हो गई है और इन कारणों से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। पुलिस के द्वारा इससे पहले भी यहां पर कार्रवाई करने के साथ 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

