बलौदाबाजार : कसडोल के BEO राधेश्याम जायसवाल के खिलाफ छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। बीईओ की कार्यशैली की शिकायत कलेक्टर से की गयी है। संयुक्त शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष नंदलाल देवांगन ने बलौदाबाजार कलेक्टर से की गयी शिकायत में कई गंभीर आरोप लगाये हैं। देवांगन ने बताया कि बीईओ लगातार विवादों मे रहते हैं, कई दफा शिकायत पर भी उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। देवांगन ने कहा कि गंभीर आरोपों से घिरे अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं होना, विभाग पर सवाल खड़े कर रहा है। क्या बीईओ की ऊपर तक पहुंच बन गई है, जिसके चलते उनके ऊपर अभी तक कोई बड़ी कार्रवाई नही हो रही ? या कोई नेता, मंत्री का सहायता मिल रहा है जिसके बल पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है ?

