रायपुर : छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस समेत कई दल लगातार तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा ने एक तरफ जहां 21 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीँ दूसरी तरफ कांग्रेस आने वाले 6 सितंबर तक अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। वहीँ अब टिकिट को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि – जीतने वाले उम्मीदवारों को टिकिट दिया जाएगा। सीएम ने कहा – 2018 में सीनियर और युवाओं को मौका मिला। इस बार ही युवाओं को मौका मिलेगा।
सीएम भूपेश ने सरोज पांडेय के पत्र पर कहा कि – सरोज पांडेय ने आदिवासी प्रदेश अध्यक्ष का अपमान किया है। दीपक बैज शादी शुदा हैं और बच्चे के पिता हैं। सरोज पांडेय की अभी शादी नहीं हुई है। इसमें क्या गलत कहा? इन सबके बीच सीएम भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर भाजपा सांसद सरोज पांडेय की भेजी हुई राखी पोस्ट करते हुए लिखा – मेरी बहन सरोज पांडेय जी ने मेरे लिए हर साल की तरह ही राखी भेजी है। मैं भी अपनी बहन को भेंट भेज रहा हूँ। आज रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी रक्षा के लिए हर वक्त खड़े रहने के वादे के साथ प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई।
मेरी बहन सरोज पांडेय जी ने मेरे लिए हर साल की तरह ही राखी भेजी है.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) August 30, 2023
मैं भी अपनी बहन को भेंट भेज रहा हूँ.
आज रक्षाबंधन के अवसर पर उनकी रक्षा के लिए हर वक्त खड़े रहने के वादे के साथ प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की बधाई। @SarojPandeyBJP pic.twitter.com/JpuQ2J32S6
वहीँ सरोज पांडेय ने राखी के साथ एक पत्र भी जारी कर लिखा – प्रतिवर्ष की तरह इस बार भी भूपेश बघेल जी आपको रक्षासूत्र एवं मिठाई भेज रही हूं, पर इस बार कुछ व्यथित मन से, लगा मानो कि आपने न सिर्फ छत्तीसगढ़ की बल्कि इस देश की ही संस्कृति व संस्कारों को विस्मृत कर दिया, आपने यह भुला दिया कि इस देश में बहन सिर्फ बहन नहीं होती। तथापि भाइयों के प्रति उनका मातृ भाव भी होता है, इस बात से उसे फर्क नही पड़ता कि भाई से छोटी है या बड़ी है अथवा कि वह विवाहित है अविवाहित है अथवा संतान है या नही है। उसके स्नेह व कर्तव्यों का विस्तार कभी कम नही होता।

