जबलपुर:- जबलपुर में एक बड़ा हादसा टल गया, रानीताल के पास सुबह 9:45 बजे बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल बस का अगला पहिया निकलकर 500 मीटर दूर जा गिरा। घटना के बाद बस को रोककर उसमें बैठे विद्यार्थियों को नीचे उताराया गया। जानकारी के मुताबिक पहिया निकलने के बाद बस में बैठे बच्चे घबरा गए थे।
इसके बाद दूसरी बस को बुलवाकर उन्हें स्कूल भेजा गया। अगर ड्राइवर बस को काबू में नहीं रखता तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल बस को दुर्घटनाग्रस्त होना कोई पहली घटना नहीं है। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। स्कूली बसों का अनफिट होना विद्यार्थियों के जीवन से खिलवाड़ करना है।

