रायपुर : SCERT डायरेक्टर राजेश राणा ने सहायक शिक्षकों के इंडक्शन ट्रेनिंग को लेकर सभी कलेक्टरों को पत्र लिखा है। ये ट्रेनिंग कल से होने वाली है। अपने पत्र में डायरेक्टर ने कलेक्टरों से 6 दिन की ट्रेनिंग के लिए आर्थिक-सामाजिक सर्वे में लगे सहायक शिक्षकों को छूट देने का अनुरोध किया है।
वहीं बिना पूर्व सूचना के ट्रेनिंग में शामिल हुए सहायक शिक्षकों को जारी हुए कारण बताओ नोटिस को निरस्त करने को भी कहा है। दरअसल नवनियुक्त हिंदी माध्यम के सहायक शिक्षकों अपने कार्यकाल में एक बार छह दिवसीय अधिस्थापन (रिप्लसमेंट ट्रेनिंग) प्रशिक्षण लेना होता है।स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर SCERT शिक्षकों की इंडेक्शन ट्रेनिंग करा रहा है। SCERT ने सहायक शिक्षकों की अधिस्थापन ट्रेनिंग के लिए शेड्यूल जारी किया था, जो 13 मार्च से चल रही है।

अब तक व्याख्याता और शिक्षकों की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है, अब सहायक शिक्षकों की ट्रेनिंग होनी है। इससे पहले व्याख्याता और शिक्षकों का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। हालांकि इसी बीच प्रदेश में आर्थिक सामाजिक सर्वेक्षण का काम भी चल रहा है, जिसमें कई सहायक शिक्षकों की ड्यूटी लगी है। ऐसे में SCERT डायरेक्टर ने कलेक्टरों को पत्र लिखकर अनुरोध किया है कि ट्रेनिंग का शेड्यूल पूर्व निर्धारित था, ऐसे में सर्वेक्षण में शिक्षकों को 6 दिन की छूट दी जाये, ताकि तय शेड्यूल के मुताबिक ट्रेनिंग पूरा हो सके।
पत्र में डायरेक्टर राजेश राणा ने कहा है कि इस बार की ट्रेनिंग में देरी से आने वाले दिनों में होने अन्य शिक्षकों के बैच की ट्रेनिंग में विलंब हो जायेगा। ऐसे में सर्वेक्षण से शिक्षकों को 6 दिन की छूट दी जाये। डायरेक्टर ने इस संदर्भ में कलेक्टरों से जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश देने को कहा है। साथ ही वैसे शिक्षक जो बिना पूर्व सूचना के ट्रेनिंग में शामिल हुए थे, उन्हें विभाग की तरफ से नोटिस जारी किया गया है, उस शो कॉज को निरस्त करने को भी कहा गया है।

