रायपुर : राजधानी रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर मल्टीलेवल पार्किंग में बोंजेलो द्वारा तैयार किया गया 150 फीट की लंबाई वाला केक को सीएम भूपेश बघेल के हाथों कटवाया। बताया जाता है कि इस केक को बेकिंग और आइसिंग डिवीजन के 65 लोगों की टीम ने मिलकर 24 घंटे में तैयार किया है। इस केक की वजन 430 किलोग्राम है। इस 150 फीट लंबा केक में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रमुख फ्लैगशिप योजनाएं एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तस्वीरों की मिनी स्टैंडी लगाई गई है।

