रायपुर : राजधानी रायपुर में एक बार फिर से चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। शातिर चोर अब आम आदमी ही सरकारी अफसरों के घर घुसकर वारदातों को अंजाम दें रहे हैं। एक ताजा मामला गीतांजलि नगर से सामने आया है जहां स्थित एक बंगले में चोरों ने घुसकर हांथ साफ़ कर दिया। बताया जा रहा है कि यह बंगला एक रिटायर्ड अफसर का है। परिवार रोजा इफ्तार में शामिल होने के लिए कवर्धा गया था। सूना मकान देखकर चोरों ने अंदर घुसकर हांथ साफ़ कर दिया। जब परिवार वापिस आया तब उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। बताया जा रहा है कि करीब 15 लाख रुपए की चोरी हुई है जिसमे 50 तोला सोने के जेवर और 2 लाख रुपए नगदी थे। परिवार ने इस चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी है जिसके बाद इस मामले की जांच में जुट कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

