रायपुर : राजधानी के एक MBBS छात्र को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। छात्र पर आरोप है कि उसने युवती को शादी का झांसा दिया और फिर होटल ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। गंज थाना पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार छात्र का नाम मुरारी साहू बताया जा रहा है जो सोनपुर का रहने वाला है और रायपुर में रहकर में MBBS की पढ़ाई कर रहा था। आरोपी छात्र MBBS के अंतिम वर्ष में था लेकिन अब उसे हवालात में ही आगे के साल गुजारने होंगे। पीड़िता ने इस मामले में पुलिस को शिकायत करते हुए बताया कि पहले आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और उसे होटल ले कर गया। होटल ले जाकर आरोपी ने युवती के साथ संबंध बनाए।
जब बाद में युवती ने आरोपी से शादी करने का दबाव बनाया तो वो साफ मुकर गया। युवती के कई बार कहने के बाद आरोपी ने उसे जान से मारने की भी धमकी दे डाली जिसके बाद नाराज युवती ने थाने जाकर दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर धारा 376(2) (एन), 506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
