रायपुर : राजधानी रायपुर से बड़ी खबर है। कुछ शरारती तत्वों के द्वारा पिछले 10 दिनों में 12 से ज्यादा दुपहिया वाहनों को आग के हवाले करने की खबर है। शहर के सड्ढू इलाके की खेमका बीएसयूपी कॉलोनी में बीती रात फिर बाइक में आग लगाई है। यामाहा आर-1 बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। पिछले दिनों सड्ढू इलाके के सेक्टर 3 बीएसयूपी कॉलोनी में भी 10 दुपहिया वाहनों को भी आग के हवाले कर चुका है। आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। लगातार इस प्रकार की घटना से स्थानीय रहवासियों में दहशत का माहौल है। पुलिस गश्त पर भी सवाल उठ रहे हैं। पूरा मामला विधानसभा थाना इलाके का है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

