रायपुर : राजधानी में गौ तस्करी का मामला सामने आया है जहां कुछ युवक एक वाहन में कई गायों को भरकर ले जा रहे थे। जैसे ही कुछ लोगों ने इसे देखा तो उन्हें रोका जिसके बाद आरोपी वाहन और उसमे भरे गायों को छोड़कर फरार हो गए। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, पुराना धमतरी रोड में संतोषी नगर के पास आरोपी छोटा हाथी गाड़ी नंबर CG 05 AC 4320 में भरकर मवेशियों को लेकर जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने गाड़ी को रोका जिसके बाद 3 आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

