रायपुर : राजधानी के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की गला घोंटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने शव को खारून नदी में फेंक दिया था। घटना के 7 दिन बाद शव को पुलिस ने आज बरामद कर लिया है। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि मृतक ओमकेशवर साहू अपने चचेरे भाई आरोपी अंकित साहू और उसके पिता के साथ गुढ़ियारी में रहता था।
ओमकेशवर 13 सितंबर से लापता था, जिसकी खोजबीन की जा रही थी। जिसके गुम होने की रिपोर्ट भी राम नगर चौकी में दर्ज कराई गई थी। वहीं खारुन नदी में 7 दिन बाद युवक की लाश मिली, सुचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए मृतक के परिजनों से पूछताछ कि, मृतक के भाई अंकित के जवाब से पुलिस को उस पर संदेह हुआ। जिसके बाद पुलिस ने अंकित से कड़ाई से पूछताछ कि जिस पर अंकित ने अपना जुर्म कबुल करते हुए बताया कि
मृतक ओमकेशवर की वजह से घर में पारिवारिक विवाद होता था, जिसके चलते उसने घटना को अंजाम दिया। 13 सितंबर को शराब पिलाने के नाम पर मृतक को अपने साथ ले कुम्हारी टोलप्लाजा के पास ले गया, जहां दोनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद आरोपी ने ओमकेशवर की गला दबाकर हत्या कर दी और उसकी लाश को खारुन नदी में फेंक दिया। पुलिस आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

