रायपुर : जीवित वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) के साथ आरोपी सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी जीवित वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) को छिपा कर अपने घर में रखा था। आरोपी वन्यजीव सालखपरी (पेंगोलिन) को बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा था।
आरोपी के कब्जे से जीवित वन्यजीव नर सालखपरी (पेंगोलिन) वजन लगभग 15 किलोग्राम जब्त किया गया है। जीवित वन्यजीव नर सालखपरी (पेंगोलिन) की कीमत लगभग 8,00,000/- रुपए है। आरोपी के विरूद्ध थाना खरोरा में अपराध क्रमांक 585/2023 धारा 09, 39, 51, 52 वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1977 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है l
गिरफ्तार आरोपी – सतीश उर्फ शतीष उर्फ परदेशी पारधी पिता शत्रुहन पारधी उम्र 27 साल निवासी ग्राम बुढे़नी थाना खरोरा जिला रायपुर।


