रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हुक्का बार चलाने वाले आरोपी को गंजथाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंजथाना पुलिस को मुखबिर से जानकारी मिली थी कि तेलघानी नाका चौक पास स्थित राजपूताना होटल के सामने एक व्यक्ति अपने पास हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है तथा कहीं जाने की फिराक में है।
जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अभिषेक माहेश्वरी ने प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना प्रभारी गंज को आरोपी को हुक्का से संबंधित सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया था। जिसके बाद एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट एवं थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर के बताये हुलिये के व्यक्ति को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।
aipur Crime: पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम राजेश रमानी निवासी डीडी नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखें बैग की तलाशी लेने पर बैग में हुक्का नोजल, पाईप, हुक्का फ्लेवर, तम्बाकू पैकेट, चारकोल एवं सिगरेट बरामद किया। बरामद सामान की कीमत 27 हजार रुपए बताई जा रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है।
