रायपुर : राजधानी रायपुर में कुछ दिनों पहले आजाद चौक थाना क्षेत्र के ईदगाहभाठा के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा जुलूस निकाला गया था, जुलूस के दौरान कुछ व्यक्ति अपने हाथों में तलवार, पिस्टल सहित अन्य घातक हथियार लहरा रहे थे, जिसका विडियो भी वायरल हुआ था। जिस पर पुलिस ने वायरल वीडियो को गंभीरता पूर्वक लेते हुए 5 नाबालिग सहित 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि वायरल विडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान शेख फैजल 28 वर्ष, मोहम्मद इलियास उर्फ़ इलू 19 वर्ष, सैय्यद ईरशाद 21 वर्ष, शेख अज्जू 22 वर्ष, शेख शाहरुख 24 वर्ष, शेख शहबाज उर्फ बाबी 18 वर्ष, शेख सोहेल 18 वर्ष, शेख जुबैर 18 वर्ष एवं 5 अपचारी बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 8 नग तलवार, 3 नग चाकूनुमा हथियार एवं 2 नग पिस्टलनुमा लाईटर जब्त किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलापफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। वहीं अपचारी बालकों को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

