रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के मौदहापारा में वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निवास पहुंचकर उनकी माता जी की अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने माताजी के जनाजे को कांधा भी दिया। मुख्यमंत्री ने अकबर एवं उनके परिवारजनों से मिलकर ढाँढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से माताजी की आत्मा की शांति और परिवारजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की ।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
