रायपुर : देश में कड़े कानून होने के बाद भी महिला अपराध और लव जिहाद के मामलों में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सामने आया है, जहां स्टील कारोबारी को गुढ़ियारी थाना पुलिस ने लव जिहाद के मामले में गिरफ्तार किया है। गुढ़ियारी थाना से मिली जानकारी के अनुसार जहां रहने वाले स्टील कारोबारी नबी आलम खान को पुलिस ने लव जिहाद के मामले में गिरफ्तार किया है। नबी आलम खान ने दुर्ग जिले की एक युवती को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि नबी आलम खान पिछले 1 साल से उसे हवस का शिकार बना रहा है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने पहले नौकरी लगाने का झांसा दिया, फिर शादी करने की बात कहकर आबरू लूटते रहा। मामले में आरोपी के खिलाफ रेप सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

