रायपुर : रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पंडरी क्षेत्र में चाकू बाजी के घटना हुई है. जिसमें एक प्राइवेट स्कूल के छात्र पर अज्ञात हमलावरों ने चाकू से हमला किया है. बदमाश घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए है. इस मामले में पुलिस ने बताया कि, स्कूल से परीक्षा देकर छात्र निकला जिस पर कुछ अज्ञात बदमाश युवकों ने चाकू से वार कर दिया. मौके पर पहुंचे पीड़ित के दोस्तों ने पुलिस को मामले की सूचना दी. जिसके बाद छात्र को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस आरोपियों की तलाश में है साथ ही घटना की जांच में जुट गई है.
