रायपुर : इस वक्त की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. जहां राजधानी में कल देर रात से लगातार बारिश हो रही है. लगभग 24 घंटों से भी ज्यादा समय से लगातार बारिश जारी है जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. वहीं तेज बारिश से नदी नाले उफान पर है इसके साथ ही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भी चिन्हांकित जगहों पर अपनी ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। आपको बता दे कि, भारी बारिश से रायपुर के टिकरापारा थाना के बाउंड्री वाल भी ढह गई, जिसकी चपेट में आने से दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए है। हादसे के वक्त घटनास्थल पर किसी व्यक्ति के ना होने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किसी भी व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट नहीं आई है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

