रायपुर : राजधानी रायपुर से इस वक्त बड़ी वारदात की खबर आ रही है जहां देर रात एक आरोपी ने ठेकेदार के सर पर रॉड मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस की टीम घटनाथल पर पहुंच गई है और इसकी जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक का नाम रमेश मुर्मी उर्फ बालाजी है। बताया जा रहा है कि मृतक को उसी के साथ काम करने वाले मजदूर ने मारा है। मजदूर रोमन लाला कन्नौजे और मृतक के बीच आपस में पैसों के लेन-देन की वजह से विवाद हुआ जिसके चलते आरोपी ने ठेकेदार की हत्या कर दी। मामलें में थाना प्रभारी ने पुलिस ने बताया कि हत्या के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पैसों के लेन-देन को लेकर हत्या की गई है। मृतक रमेश मुर्मी उर्फ बालाजी 37 साल, लातुर महाराष्ट्र का रहने वाला था।

