रायपुर : राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक यात्री की ट्रेन की चपेट में आने से कटकर मौत हो गई है। बताया जाता है कि युवक दौड़कर ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था, तभी यह हादसा हुआ। बता दें कि विशाखापटनम से एलटीटी लोकमान्य तिलक जाने वाली सुपरफास्ट ट्रेन में कटकर यात्री की जान गई है। बताया जा रहा है कि ट्रेन निकल रही थी, यात्री अचानक दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगा। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और यात्री पटरी पर जा पहुंचा। जहां ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में जीआरपी पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

