रायगढ़ : जिले के जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के मामले में नगर निगम के पूर्व एल्डरमैन व कांग्रेसी नेता व उसके भाई घर में दबिश देकर भारी मात्रा में अंग्रेजी व देशी शराब जब्त किया है। बता दें कि जूटमिल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पर वार्ड क्र. 29 कयाघाट स्थित पूर्व एल्डरमैन व कांग्रेसी नेता विजय टण्डन व उसके भाई रवि टण्डन के घर पर दबिश दी। जहां आरोपी विजय टण्डन के कब्जे से 30 पाव मशाला देशी शराब एवं 30 पाव देशी प्लेन शराब एवं 11 नग बियर कुल जुमला शराब 16.690 लीटर किमती करीब 6660 रूपये को गवाहों के समक्ष जब्त करते हुए आरोपी विजय टण्डन 38 वर्ष को गिरफ्तार किया है। वहीं रवि टण्डन 29 वर्ष कयाघाट स्थित अपने मकान के सामने गली मे मिला जो अपने पास एक सफेद प्लास्टीक के थैला मे 19 पाव शराब रखा था। आरोपी रवि टण्डन के कब्जे से 10 पाव मशाला देशी शराब एवं 9 पाव देशी प्लेन शराब किमती करीब 1710 रूपये को जब्त करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। जिसे मौके पर जमानत मुचलका पर छोंड़ा गया। आरोपी के खिलाफ पृथक से अपराध धारा पंजीबध्द कर जांच में लिया गया है।

