धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में नशीली टेबलेट की बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास 6 पैकेट टेबलेट बरामद किया गया है। वहीं आरोपियों से पूछताछ जारी है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर में हो रही प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री सूचना पुलिस को लगातार मिल रही थी। जिसके बाद मुखबिर की मदद से 3आरोपियों को विंध्यवासिनी वार्ड समारू हॉटल के पास गिरफ्तार किया है। जांच के आरोपियों के पास से 6 पैकेट नशीली टेबलेट बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के खिलाफ कार्यवाही करते हुए आरोपियों को जेल भेज दिया है।

