वायरल वीडियो : सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर की एक छोटी बच्ची पीएम नरेंद्र मोदी से स्कूल के लिए निवेदन कर रही है. इस बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर शेयर किया गया है, जिसे ख़बर लिखे जाने तक 19 लाख बार देखा गया है. यह बच्ची जम्मू-कश्मीर के कठुआ के लोहाई मलहार गांव की है. इसका नाम सीरत नाज है. वीडियो में बच्ची अपना परिचय देते हुए कहती है कि प्लीज़ मोदी जी, आप तो सबकी बात सुनते हो, मेरी भी सुन लो.
हमारे स्कूल में बहुत गंदगी है, हमारे कपड़े गंदे हो जाते हैं, मम्मी मारती है. प्लीज आप एक अच्छा सा स्कूल बनवा दो. सोशल मीडिया पर एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपने स्कूल को लेकर अपील कर रही है. बच्ची वीडियो में बोलती है, ‘अस्सलाम वालेकुम मोदी जी, कैसे हो आप… ठीक हो? मेरा नाम सीरत नाज है और मैं लोहाई मलहार में रहती हूं. मेरे को न.. मुझे न एक बात बोलनी है. मैं गवर्नमेंट हाई स्कूल लोहाई मं पढ़ती हूं. मुझे न आपको एक बात बोलनी है.आप सबकी बात सुनते हैं, आप मेरी भी एक बात सुनिए.
pic.twitter.com/8PWWj1q7ht 'प्लीज मोदी जी एक अच्छा स्कूल बनवा दो..'
— Labhu Ram Garg (@LabhuGarg) April 14, 2023
जम्मू की बच्ची ने PM Modi से लगाई गुहार#viralvideo #JammuKashmir
मोदी जी ये मेरा स्कूल है…’ इसके बाद बच्ची पूरे स्कूल को दिखाती है. इसके बाद बच्ची आगे बोलती है, ‘प्लीज मोदी जी, एक अच्छा सा स्कूल बनवा दो…. देखो मोदी जी, ये हमारा स्कूल है. यहां गंदी फर्श पर हमें बैठाते हैं. पिछले 5 सालों से देखो कितनी गंदी बिल्डिंग है. अब चलो मैं आपको अंदर से दिखाती हूं.’… इसके बाद बच्ची स्कूल के टॉयलेट को दिखाती है, जो टूटा हुआ होता है.. फिर वो आगे बोलती है, ‘वो बाहर वहां हमारी क्लास लगती है. देखो, कितना गंदा फर्श है हमारा. हमें नीचे बैठना पड़ता है. टाट पर बैठना पड़ता है.
हमारी यूनिफॉर्म गंदी हो जाती है. फिर मम्मा मारती हैं. चलो अब ऊपर से दिखाती हूं…’ इस वीडियो पर 5 हज़ार से ज़्यादा कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- पीएम मोदी जी, प्लीज इस बच्ची के गांव में एक अच्छा सा स्कूल बनवा दीजिए. एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बच्ची की आवाज़ बहुत ही प्यारी है. अपनी आवाज़ से सबका मन मोह लिया है. पीएम मोदी ज़रूर इस बच्ची का स्कूल ठीक करवा देंगे.

