नई दिल्ली : नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को 106 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने पहला सम्मान आर्किटेक्ट बालकृष्ण दोषी को दिया। उनकी बेटी ने पिता को मिला पद्म विभूषण सम्मान ग्रहण किया। इसके बाद बिजनेसमैन कुमार मंगलम बिड़ला को व्यापार और उद्योग क्षेत्र में योगदान के लिए पद्म भूषण से सम्मानित किया गया।
बिड़ला परिवार में पद्म पुरस्कार पाने वाले कुमार मंगलम चौथे व्यक्ति बने
गए हैं। इससे पहले उनकी मां राजश्री बिड़ला को पद्म भूषण, दादा बसंत कुमार बिड़ला को पद्म भूषण और उनके परदादा घनश्याम दास बिड़ला को पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पद्म पुरस्कार पाने वाले 106 लोगों में 19 महिलाएं भी हैं। 6 लोगों को पद्म विभूषण, 9 को पद्म भूषण और 91 को पद्मश्री दिया गया है। इन पुरस्कारों के नामों का ऐलान 25 जनवरी को किया गया था।
#WATCH | Pandwani singer Usha Barle receives the Padma Shri from President Droupadi Murmu. pic.twitter.com/ndvwaBRCtD
— ANI (@ANI) March 22, 2023
| नाम | पुरस्कार | क्षेत्र |
| बालकृष्ण दोषी | पद्म विभूषण | आर्किटेक्ट |
| श्री सोमनहल्ली | पद्म विभूषण | लोक कार्य |
| कुमार मंगलम | पद्म भूषण | व्यापार और उद्योग |
| सुमन कल्याणपुर | पद्म भूषण | कला |
| कपिल कपूर | पद्म भूषण | साहित्य एवं शिक्षा |
| श्री कमलेश पटेल | पद्म भूषण | अध्यात्म |
| उषा बरले | पद्म श्री | कला |
| श्री मंगला कांत | पद्म श्री | कला |
| भानुभाई चितारा | पद्म श्री | कला |
| हिराबाईबेन इब्राइमभाई | पद्म श्री | समाज सेवा |
| डॉ. प्रभाकर भानुदास मांडे | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| नाडोजा पिंडिपापनहल्ली | पद्म श्री | कला |
| प्रोफ्रेसर महेंद्र पाल | पद्म श्री | विज्ञान एवं इंजीनियरी |
| नलिनी पार्थसारथी | पद्म श्री | चिकित्सा |
| डॉ. हनुमंत राव | पद्म श्री | चिकित्सा |
| श्री रमेश रघुनाथ | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| श्री वीपी अप्पूकुट्टन | पद्म श्री | समाज सेवा |
| एस.आर.डी प्रसाद | पद्म श्री | खेल |
| श्री चिंतलपाटि | पद्म श्री | कला |
| डॉ. बंडी रामकृष्ण रेड्डी | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| मनोरंजन साहू | पद्म श्री | चिकित्सा |
| श्री कोटा सच्चिदानंद | पद्म श्री | कला |
| श्री गुरुचरण सिंह | पद्म श्री | खेल |
| श्री लक्ष्मण सिंह | पद्म श्री | समाज सेवा |
| प्रकाश चंद्र सूद | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| श्रीमती नैहुनओ | पद्म श्री | कला |
| एस. सुब्बरामन | पद्म श्री | पुरातत्व विज्ञान |
| श्री विश्वनाथ प्रसाद | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| श्री धनीराम टोटो | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| जी. वेलूच्यामि | पद्म श्री | चिकित्सा |
| करमा वांगचु | पद्म श्री | समाज सेवा |
| गुलाम मुहम्मद | पद्म श्री | कला |
| जोधइया बाई | पद्म श्री | कला |
| डॉ. संकुरात्रि | पद्म श्री | समाज सेवा |
| श्री रामन | पद्म श्री | कृषि |
| श्री नरेंद्र चंद्र | पद्म श्री | लोक कार्य |
| श्री वडीवेल गोपाल | पद्म श्री | समाज सेवा |
| हेमचंद्र गोस्वामी | पद्म श्री | कला |
| प्रीतिकना गोस्वामी | पद्म श्री | कला |
| मोदादुगु विजय | पद्म श्री | विज्ञान एवं इंजीनियरी |
| दिलशाद हुसैन | पद्म श्री | कला |
| भिकू रामजी | पद्म श्री | समाज सेवा |
| रतन सिंह जग्गी | पद्म श्री | साहित्य एवं शिक्षा |
| बिक्रम बहादुर | पद्म श्री | समाज सेवा |
| राकेश झुनझुनवाला | पद्म श्री | व्यापार और उद्योग |
| रतन चंद्र कर | पद्म श्री | चिकित्सा |
| गुरु कुप्पैया कल्याणसुंदरम | पद्म श्री | कला |
| श्री महिपतराय | पद्म श्री | कला |
| मागुणी चरण | पद्म श्री | कला |
| डॉ. अरविंद कुमार | पद्म श्री | विज्ञान एवं इंजीनियरी |
| श्री रिसिंगबोर | पद्म श्री | कला |
छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका ऊषा बारले ने प्रदेश का मान बढ़ाया है. पद्म पुरस्कार के दौरान दरबार हॉल में कुछ ऐसा किया कि पूरा हॉल तालियों से गड़गड़ा उठा. पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने भी प्रणाम करके अभिवादन किया. इस दौरान छत्तीसगढ़ की पंडवानी गायिका ऊषा बारले के चेहरे पर अलग ही मुस्कान झलक रही थी. राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने पद्म पुरस्कार से पंडवानी गायिका ऊषा बारले सम्मानित किया.
दरअसल, पंडवानी गायिका ऊषा बारले राष्ट्रपति Droupadi Murmu के हांथों सम्मान लेने जा रहीं थीं. इस दौरान ऊषा बारले ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को साष्टांग प्रणाम किया, जिसे देख दरबार हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. पंडवानी गायिका ऊषा बारले के चेहरे पर खुशियां झलक रही थी. इस दौरान पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और हस्तियां शामिल रहीं.
बालोद जिला निवासी छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर ने बालोद जिला सहित पूरे राज्य को गौरवान्वित किया है. बालोद जिले के ग्राम लाटाबोड़ निवासी छत्तीसगढ़ी नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित किया गया.कांकेर जिले से सटे गोविंदपुर गांव के अजय कुमार मंडावी का पूरा परिवार कला और शिल्प से जुड़ा है.
शिक्षक पिता आरपी मंडावी मिट्टी की मूर्तियां बनाते हैं. मां सरोज मंडावी पेंटिंग करती हैं. भाई विजय मंडावी एक अभिनेता हैं. लकड़ी की नक्काशी में उन्हें महारत हासिल थी. वे लकड़ी पर धार्मिक ग्रंथ, साहित्यिक कृतियाँ आदि उकेरते हैं.
