बलौदाबाजार : लिलेश्वर निषाद : कलेक्टर रजत बंसल के निर्देश पर दिव्यांगजन प्रमाणीकरण एवं चिकित्सीय प्रमाण पत्र बनाने शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विकासखण्ड सिमगा अंतर्गत ग्राम पंचायत हिरमी में कलस्टर अनुसार शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में 87 हितग्राहियों का पंजीयन किया गया, शिविर में दिव्यांगजनों के साथ उनके परिजन भी उपस्थित थे। जिसमें 21 मेडिकल प्रमाण पत्र, 42 यू.डी.आई.डी ,3 पेंशन एवं 1 दिव्यांग छात्रवृत्ति शामिल है। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण अरविंद गेड़ाम, जनप्रतिनिधि, समाज शिक्षा संगठक अधिकारी सरपंच, सचिव एवं विभागीय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
