Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Friday, May 8
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » इस जन्माष्टमी को तुलसी की पत्तियों से करें ये उपाय, बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा …
    ज्योतिष

    इस जन्माष्टमी को तुलसी की पत्तियों से करें ये उपाय, बरसेगी लक्ष्मी-नारायण की कृपा …

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediAugust 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का महापर्व ‘कृष्ण जन्माष्टमी’ जल्द आने वाला है, जन्माष्टमी का त्योहार भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। हर साल भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ मनाया जाता है। इस वर्ष 26 अगस्त 2024 को श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।

    भगवान श्रीकृष्ण की करते हैं पूजा-अर्चना
    इस दिन भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की जाती है और कई तरह के धार्मिक अनुष्ठान किए जाते हैं। मान्यता है कि, इस दिन तुलसी के पौधे से जुड़े कुछ खास उपाय करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और भक्तों को अनेक प्रकार के आशीर्वाद प्रदान करते हैं। भगवान श्रीकृष्ण को तुलसी बेहद प्रिय है, यही वजह है कि जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय करना बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए जान लें। जन्माष्टमी के दिन तुलसी से जुड़े कुछ खास उपाय के बारे में-

    जन्माष्टमी के दिन करें ये उपाय
    ज्योतिषियों के अनुसार, जन्माष्टमी के दिन तुलसी के समक्ष भगवान श्रीकृष्ण के चार नाम- गोपाल, गोविंद, देवकीनंदन, और दामोदर का उच्चारण करें। साथ ही ओम् नमो भगवते वासुदेवाय नमः मंत्र का भी जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। मान्यता है कि इस दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से वैवाहिक जीवन में आ रही दिक्कतें दूर हो जाती हैं और दांपत्य जीवन खुशहाल रहता है। श्री कृष्ण को भोग लगाते समय उसमें तुलसी दल जरूर शामिल करें। बिना तुलसी के दल के भगवान भोग स्वीकार नहीं करते।

    जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर भगवान श्री कृष्ण को तुलसी दल जरूर अर्पित करें। लेकिन, इस दिन तुलसी पत्र भूलकर भी न तोड़ें। शास्त्रों में कहा गया है कि जो तुलसी भक्ति करता है उसे भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है और नियमित रूप से पूजा आदि होती है। वहां घर में यमदूत प्रवेश नहीं करते। अगर आप नौकरी या बिजनेस में तरक्की पाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के दिन तुलसी माता को लाल रंग की चुनरी जरूर चढ़ाएं।

    जन्माष्टमी के दिन मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री कृष्ण के साथ मां लक्ष्मी की पूजा, आरती भी करें। तुलसी का पौधा न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक है। इसलिए, जन्माष्टमी के दिन तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना अवश्य करें और इसके उपायों को अपना सकते हैं।

    Post Views: 765
    Bhagwan Cg news chhattisgarh Hindi Khabar Hindi News Janmashtami Karobar Kishan Krishna Birthday Krishna Janmashtami Latest Khabar Latest news Puja - Archana Raipur Today khabar Today news Tulsi Tulsi Mata Tulsi Patti दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    May 8, 2026

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    हादसा,

    खूंखार कुत्तो का आतंक: 3 साल की बच्ची को नोच-नोच कर मार डाला

    By DabangMay 8, 20260

    झालावाड़ :- जिले से एक बेहद ही दर्दनाक और रूह कंपा देने वाली खबर सामने…

    CG: भीषण सड़क हादसा, दंपति ने तोड़ा दम, बाल बाल बचा बच्चा

    May 8, 2026

    अब नहीं मिलेगा तंबाकू-गुटखा और पान मसाला! स्वास्थ्य विभाग ने लगाया प्रतिबंध

    May 8, 2026

    CG: नगर निगम का एक्शन, गंदगी पर एक और डेयरी सील, 23 लोगों से वसूला गया जुर्माना

    May 8, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.