बॉलीवुड की डांस क्वीन नोरा फतेही का नया गाना ‘सरके चुनर तेरी सरके’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाने के शानदार डांस मूव्स ने फैंस को खूब भाया, लेकिन साथ ही इसके लिरिक्स को लेकर तीखी आलोचना भी शुरू हो गई। इस विवाद ने गाने को रिलीज के कुछ ही दिन बाद चर्चा का केंद्र बना दिया है।
गाने पर सोशल मीडिया बहस
यह गाना फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का हिस्सा है, जिसमें नोरा फतेही के साथ संजय दत्त भी नजर आ रहे हैं। 15 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस गाने का वीडियो क्लिप तेजी से वायरल हुआ, लेकिन लिरिक्स को लेकर सोशल मीडिया पर जमकर बहस छिड़ गई है। यूजर्स ने गाने को अश्लील बताते हुए इसे परिवार के साथ देखने या सुनने के लिए अनुचित बताया।
अरमान मलिक ने उठाए सवाल
बॉलीवुड सिंगर अरमान मलिक ने भी इस विवाद में अपनी राय दी। उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने गाने को दोबारा सुना ताकि जांच सकें कि कहीं वह गलत तो नहीं सुन रहे। अरमान मलिक ने कहा कि कमर्शियल म्यूजिक में लिरिक्स का स्तर गिरता जा रहा है, जो चिंताजनक है और इसे लेकर गंभीर बहस होनी चाहिए।
गाने में नोरा का लुक
गाने में नोरा फतेही को पारंपरिक लहंगा-चोली में देखा जा रहा है। उनके डांस और स्क्रीन प्रेजेंस की फैंस ने जमकर तारीफ की है। गाने की सिंगिंग मंगली ने की है, लिरिक्स रकीब आलम के हैं और म्यूजिक अर्जुन जान्या का है। विवाद के कारण टीम पर भी सवाल उठने लगे हैं कि ऐसे लिरिक्स को मंजूरी कैसे मिली।
कानूनी चेतावनी और सेंसर बोर्ड
वहीं, इस मामले पर National Commission for Protection of Child Rights के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह गाना किसी सभ्य परिवार के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने सेंसर बोर्ड की आलोचना की और कार्रवाई की बात कही।

