बेमेतरा : देर रात शिक्षक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गया। शिक्षक का नाम देवेंद्र मिश्रा है। जो शासकीय स्कूल में पदस्थ थे। शिक्षक देवेंद्र मिश्रा की हत्या धारदार हथियार से की गयी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है,बताया जा रहा है कि यहाँ देर रात अज्ञात लोगों धारदार हथियार से हमला कर शिक्षक को मौत के घाट उतार दिया। जानकारी के मुताबिक घटना बेमेतरा थाना इलाके के कारेसरा गांव की बताई जा रही है। जहाँ शिक्षक देवेंद्र मिश्रा उम्र 55 वर्ष कृषि कार्य को देखने के लिये अपने फार्म हाउस में रुका हुआ था। उसी दौरान देर रात अज्ञात लोगों ने धारदार से हथियार से शिक्षक पर हमला कर हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच शुरु कर दी है। वहीं फारेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है। वहीं पुलिस अज्ञात लोगों की तलाश कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

