अलीगढ़:- सास सपना देवी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. पहले वह अपने दामाद संग फरार हुई थी. जब मोहब्बत से मन नहीं भरा तो वह अपने जीजा के साथ रफूचक्कर हो गई. इस वजह से आसपास के इलाके के लोग हैरान हैं.
अलीगढ़ में रिश्तों को हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है. दानोथाना क्षेत्र के गांव मछरिया नगला के रहने वाले राहुल की शादी को अभी सिर्फ 10 महीने ही हुए थे. यह वही राहुल है जो पहले अपनी होने वाली सास के साथ घर से भागने की वजह से चर्चा में आया था. बाद में दोनों ने शादी कर ली थी. अब इस कहानी में फिर नया मोड़ आ गया है. राहुल की सास सपना देवी एक बार फिर घर छोड़कर चली गई है. इस बार वह अपने पति के बहनोई के साथ फरार हुई है.
बताया जा रहा है कि वह बहनोई बिहार के एक जिले में कपड़ों का व्यापार करता है. वहीं आने-जाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई. राहुल का कहना है कि सास के अचानक गायब हो जाने से वह मानसिक रूप से काफी परेशान है. परिवार में भी इस घटना से हड़कंप मचा हुआ है. गांव में इस मामले को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं.

