रायपुर : छत्तीसगढ़ में बीते कुछ घंटों में काफी फेरबदल देखने को मिल गया है जिससे यह देखा जा रहा है कि कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए जोर शोर से तैयारियां शुरु कर दी है। कांग्रेस ने पहले पीसीसी चीफ मोहन मरकाम को पद से हटा कर सांसद दीपक बैज को छत्तीसगढ़ कांग्रेस का नया अध्यक्ष बना दिया था।
इसे लेकर फ़ौरन आदेश भी जारी कर दिया गया था। वहीँ इसके कुछ घंटे बाद ही मोहन मरकाम को बड़ी जिम्मेदारी दे दी। मोहन मरकाम को संगठन के बाद अब सत्ता की जिम्मेदारी दे दी गई। कांग्रेस ने स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह को पद से हटा दिया। वहीँ मोहन मरकाम को मंत्रिमंडल में जगह दे दी गई। मोहन मरकाम कल शुक्रवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे। इसे लेकर राजभवन में तैयारियां शुरु हो गई है।
कांग्रेस के इस फैसले के बाद मोहन मरकाम ने सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात की है और उनका आभार जताया। मरकाम ने लिखा – जन-जन के प्रिय, छत्तीसगढ़ को दुनिया भर में ‘मॉडल’ के रूप में स्थापित करने वाले, देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री यशस्वी भूपेश बघेल जी का मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए हार्दिक आभार। नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा में अब नई भूमिका में जनसेवा करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य का विषय है।
इस अहम जिम्मेदारी की घोषणा के उपरांत आज यशस्वी मुख्यमंत्री जी से मिलकर धन्यवाद ज्ञापित किया। जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल में और भी कई फेरबदल किये जाने की संभावना है। कई अन्य मंत्रियों को पद से हटाया जा सकता है। वहीँ यह भी बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव को कई विभाग दिए जा सकते हैं।
जन-जन के प्रिय, छत्तीसगढ़ को दुनिया भर में 'मॉडल' के रूप में स्थापित करने वाले, देश के नंबर 1 मुख्यमंत्री यशस्वी श्री भूपेश बघेल जी का मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए हार्दिक आभार।
— MOHAN MARKAM (@MohanMarkamPCC) July 13, 2023
नवा छत्तीसगढ़ की इस यात्रा में अब नई भूमिका में जनसेवा करने का अवसर मेरे लिए सौभाग्य का विषय… pic.twitter.com/43SnNwcONm

