Close Menu
Dabang RajdhaniDabang Rajdhani

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    May 24, 2026

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    May 24, 2026
    Facebook YouTube WhatsApp
    Sunday, May 24
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Facebook WhatsApp
    • छत्तीसगढ़
    • लाइफ स्टाइल
    • कारोबार
    • राजनीति
    • जुर्म
    • देश विदेश
    • Other
      • खेल
      • ज्योतिष
      • मनोरंजन
    Dabang RajdhaniDabang Rajdhani
    Home » मंत्री सिंहदेव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और मेडिकल कॉलेजों के डीन की ली बैठक
    कारोबार

    मंत्री सिंहदेव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और मेडिकल कॉलेजों के डीन की ली बैठक

    Amrendra DwivediBy Amrendra DwivediJanuary 13, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook WhatsApp Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

    रायपुर : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने वरिष्ठ विभागीय अधिकारियों और प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन और अस्पताल अधीक्षक के साथ मैराथन बैठक कर मेडिकल कॉलेजों में अध्ययन-अध्यापन और इलाज की व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

    साथ ही मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी निर्धारित किया गया. जिसके लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन किया जाएगा. स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने बैठक में मेडिकल कॉलेजों के विशेषज्ञों, डॉक्टरों और अन्य स्टॉफ को मरीजों एवं उनके परिजनों के साथ संवेदनशील व्यवहार रखने के निर्देश दिए. उन्होंने मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध सभी अस्पतालों में सभी तरह की दवाइयां पर्याप्त मात्रा में रखने कहा ताकि, किसी भी मरीज को बाहर से दवा न खरीदना पड़े.

    उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के कार्यों और व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक हर माह आयोजित करने के निर्देश दिए. चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव प्रसन्ना आर., संचालक डॉ. विष्णु दत्त और सीजीएमएससी के प्रबंध संचालक चंद्रकांत वर्मा भी समीक्षा बैठक में मौजूद थे. चिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित नवीन विश्राम भवन में हुई बैठक में मेडिकल कॉलेजों से संबद्ध अस्पतालों में आईपीडी उपचार की राशि डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत क्लेम करने के मामलों में तेजी लाने के निर्देश दिए.

    बैठक में बताया गया कि, 9 मेडिकल कॉलेजों द्वारा एक लाख 95 हजार 070 आईपीडी इलाज के मामलों में से एक लाख 18 हजार 832 प्रकरणों में क्लेम प्राप्त करने की कार्रवाई की गई है. सिंहदेव ने इसमें आ रही दिक्कतों को दूर करने अस्पताल स्टॉफ के समुचित प्रशिक्षण के निर्देश दिए. बैठक में सभी मेडिकल कॉलेजों द्वारा सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ओपीडी संचालित करने की सहमति दी गई. इलाज के लिए सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजीयन कराया जा सकेगा.

    मंत्री सिंहदेव ने सभी मेडिकल कॉलेजों के छात्रावासों में छात्रों के लिए सुविधाएं बढ़ाने और व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने को कहा उन्होंने कांकेर, महासमुंद और कोरबा के नए कॉलेजों में भी यूजी विद्यार्थियों के साथ ही पीजी छात्रों के लिए भी छात्रावास निर्माण की कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए. उन्होंने नए कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए निविदा की प्रक्रिया जल्दी पूरी कर तत्काल काम शुरू करने को कहा. चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बैठक में सभी मेडिकल कॉलेजों की वित्तीय, मानव संसाधन और उपकरणों की जरूरत के बारे में भी जानकारी ली.

    बैठक में मेडिकल कॉलेजों में ड्यूटी के समय डॉक्टरों की मौजूदगी, दवाइयों की उपलब्धता, सामान्य और सिजेरियन प्रसवों की संख्या, जननी सुरक्षा योजना के क्रियान्वयन, डायलिसिस सुविधा, सीजीएमएससी द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्यों, सिकलसेल प्रबंधन केंद्र के कार्यों, एम्बुलेंस और मुक्तांजलि शव वाहनों की उपलब्धता, पदोन्नति, अनुकंपा नियुक्ति, पेंशन प्रकरणों और मेडिकल कॉलेजों व संबद्ध अस्पतालों से संबंधित न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा की गई. अस्पतालों में भर्ती मरीजों की डाइट, सुरक्षा और साफ-सफाई के इंतजामों की भी समीक्षा बैठक में की गई.

    Post Views: 0
    Raipur दबंग राजधानी
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Amrendra Dwivedi

    Related Posts

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    May 24, 2026

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    Demo
    Our Picks
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    Don't Miss
    महाराष्ट्र

    काम-धंधे के तानों ने छीनी छोटे भाई की जान, बड़े भाई ने उतारा मौत के घाट

    By DabangMay 24, 20260

    नागपुर:- नहीं रुक रहा हत्याओं का सिलसिला फिर एक हत्या की वारदात हिंगना क्षेत्र में…

    कोर्ट के आदेश पर AIIMS भोपाल में दोबारा पोस्टमार्टम शुरू; दिल्ली से पहुंची डॉक्टरों की टीम

    May 24, 2026

    CG: छठी के छात्र की मौत:सांप काटने के बाद अस्पताल ले जाने के बजाय मंदिर पहुंचा परिवार, डॉक्टर बोले- समय पर इलाज मिलता तो बच सकता था बच्चा

    May 24, 2026

    सोना खरीदना अब आम आदमी के बस की बात नहीं? 1.59 लाख के पार पहुंची कीमत, ताजा रेट सुनकर अच्छे-अच्छों के उड़ गए होश

    May 24, 2026
    About Us
    About Us

    H.No. 670, ward No. 55, Behind Sai Diagnostic Centre, Krishna Nagar Boriya Road Raipur (CG) 492001

    We're accepting new partnerships right now.

    Email Us: dabangrajdhani@gmail.com
    Contact: +91 8878157788

    Our Picks
    New Comments
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 Dabang Rajdhani. Designed by ArenaLikes.com.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.