चांपा – जांजगीर : छत्तीसगढ़ के चांपा – जांजगीर जिले में 13 अगस्त को कांग्रेस का ” भरोसे का सम्मलेन ” होने जा रहा है इस कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ आने वाले है। यह कार्यक्रम जांजगीर -चांपा जिले के पुलिस ग्राउंड में होगा जिसकी टीआरटी प्रारम्भ हो चुकी है। आने वाले विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पुर जोर ताक़त लगाना शुरू कर दिया है l
13 अगस्त को होने वाले इस भरोसे के सम्मलेन में कई महत्वपूर्ण चर्चा भी होगी वहीँ इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत समेत छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। 2023 में विधानसभा और 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। विधानसभा चुनाव होने में अब लगभग 3-साढ़े 3 महीने ही रह गए हैं, ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का दौरा अहम माना जा रहा है।

जिला प्रशासन तैयारी में जुटा
“भरोसे का सम्मलेन” कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो चुकी है सभास्थल में डोम शेड का कार्य चल रहा है जिला प्रशासन के अधिकारी और स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा तैयारी की जा रही है। वहीँ जिला के स्थानीय कांग्रेस नेता आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक कर रहे हैं। बता दें कि भरोसा का सम्मेलन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है।
जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र में कुल 8 विधानसभा सीट है, जिनमें जांजगीर-चांपा, अकलतरा, पामगढ़, जैजैपुर, सक्ती, चंद्रपुर, सारंगढ़ और बिलाईगढ़ शामिल हैं। जिला अध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहली बार जांजगीर दौरे पर आ रहे है यह हमारे लिए गौरव की बात है। ऐसे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे का दौरा अहम माना जा रहा है।


