रायपुर : छत्तीसगढ़ में हजारों करोड़ के महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में ईडी ने इसके दो फरार संचालकों रवि उप्पल और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ रायपुर कोर्ट से अरेस्ट वारंट जारी कराया है। ईडी के अधिवक्ता डॉ. सौरभ पांडे के अनुसार अरेस्ट वारंट सोमवार को जारी कराया गया है, क्योंकि एजेंसी जांच अधूरी है। उन्होंने कहा कि इंटरपोल की मदद से रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया जाएगा। वहीं ईडी सूत्रों ने दोनों के दुबई या ब्रिटेन में होने का दावा किया है। ईडी, विदेश विभाग से संपर्क कर दोनों के पासपोर्ट पर इमिग्रेशन की जांच करेगी। बताया गया कि दोनों के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो सकती है। सभी राज्यों को रवि और सौरभ चंद्राकर के खिलाफ अरेस्ट वारंट की सूचना भेजी जा रही है।दोनों के लोकल लिंक की तलाश की जा रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

