रायपुर : लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की वोटिंग सुबह से ही शुरू हो चुकी है. महासमुंद, राजनांदगांव, और कांकेर के लिए वोटिंग जारी है. दूसरे चरण में 41 प्रत्याशी मैदान में है। इन 41 सीटों पर 52,84,938 मतदाता मतदान करेंगे. मतदान केंद्रों में आज सुबह से ही वोटरों की लंबी कतार देखने मिल रही है. इस दौरान खुद कई प्रत्याशियों ने वोट डाले है. कांकेर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग, कांग्रेस प्रत्याशी बीरेश ठाकुर, महासमुंद से लोकसभा प्रत्याशी रूप कुमारी चौधरी ने मतदान किया. वहीं कवर्धा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भी सुबह-सुबह ही मतदान किया. दूसरे चरण में 2 लाख 22 हजार जवानों की तैनाती की गई है.
