रायपुर : LIVE VIDEO छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में आयोजित कांग्रेस के 85वें महाधिवेशन के अंतिम दिन आज प्रियंका गांधी के बाद अब राहुल गांधी कांग्रेस नेताओं को संबोधित कर रहीं है. वही कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजनीति से अपने संन्यास की खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है. उन्होंने कहा है कि ना वो कभी रिटायर हुई थीं और ना कभी होंगी. कांग्रेस नेता अलका लांबा ने यह जानकारी दी है. लांबा ने कहा है कि उनकी सोनिया गांधी से इस मुद्दे पर बात हुई है.
LIVE: राष्ट्रीय महाधिवेशन में हमारे नेता माननीय श्री राहुल गांधी जी का संबोधन #CongressSankalp2024 https://t.co/Qyx32p5s6C
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 26, 2023
अलका ने कहा, ‘मैंने मीडिया में आ रही मैडम की रिटायरमेंट से जुड़ी खबरों के बारे में उन्हें बताया, उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं कभी रिटायर नहीं हुई थी और आगे भी कभी नहीं होऊंगी.’ सोनिया गांधी का यह स्टेटमेंट इसलिए आया है, क्योंकि रायपुर में दिए गए उनके भावुक भाषण के बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया अब राजनीति से संन्यास ले सकती हैं. इन अटकलों पर रोक लगाने के लिए ही उनका बयान आया है.
LIVE: राष्ट्रीय महाधिवेशन में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी का संबोधन #CongressSankalp2024 https://t.co/lRuEClaJrv
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) February 26, 2023
दरअसल, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस का 85वां अधिवेशन चल रहा है. इस कार्यक्रम में ही पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भाषण देते वक्त भावुक हो गईं थीं. सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए सहयोगियों को धन्यवाद कहा था. इस दौरान बतौर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के सफर और पार्टी के लिए योगदान को दर्शाता एक वीडियो भी प्ले किया गया था.
