बालोद : जिले के देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम किसना में बुधवार के दोपहर करीब 3 बजे अचानक आकाशीय बिजली के गिरने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासन ने सभी महिलाओं को अस्पताल भेज दिया है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बता दें कि ग्रामवासी दल्लू निषाद के खेत में काम कर रही महिलाएं 3 बजे के आसपास खेत के मेड़ में बैठकर खाना खाने बैठी हुई थी। इसी दौरान अचानक तेज गरजना के साथ बारिश शुरू हुई। जिसमें खेत में बैठी तीन महिलाओं की गर्जना में मौत हो गई। इस हादसे में चमेली निषाद 40 वर्ष के साथ उसकी बहू कामिनी निषाद तथा शिव शंकर साहू की पत्नी बिसंतीन साहु की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि दल्लू निषाद खाना खाने के लिए घर आ गया था। वही घटना के बाद मौके पर आरआई व पटवारी पहुंचे। जिसके बाद आगे की कार्रवाई की गई। तीन महिलाओं की मौत होने की जानकारी मिलने पर क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद मौके पर देवरी अस्पताल पहुंच कर मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।

