मुंगेली : जिले के लोरमी थाना क्षेत्र में तेज गरज-चमक के साथ अचानक बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरी। जिससे बिजली की चपेट में आने से कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्र की मौत हो गई। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि ये पूरा मामला बिचारपुर डिडोल नहर के पास का है। जहां ग्राम कोतरी का रहने वाला 16 वर्षीय विवेक बरसते पानी में सायकिल से अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच अकाशीय बिजली की चपेट में आ गया। आस पास के लोगों ने उसे लोरमी के शिशु अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। लोरमी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और लाश को परिजनों को सौंप दिया है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

