कोरबा : महिला पर दो भालूओं ने हमला कर दिया इस हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी जिन्हें एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिये बालको मेडीकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक पुरा मामला कोरबा के बालको वन परिक्षेत्र के बेलागाँव की बताई जा रही है। जहाँ महिला महेतरीन बाई लकड़ी लेने जंगल गयी थी,तभी लकड़ी इकट्ठा करने के दौरान दो भालूओं ने महिला पर हमला कर दिया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी,बताया जा रहा है कि इस दौरान महिला के साथ उसका पालतू कुत्ता भी मौजूद था ,जो महिला पर भालूओं को हमला करता देख कुत्ता भालूओं से भीड़ गया और अपने मालिक की जान बचाई। इधर कुत्ते की भौंकने की आवाज सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुँचे।और एंबुलेंस को कॉल कर घायल पड़े महिला को अस्पताल भेजवाया। और परिजनों को इस बात की सूचना दी,बताया जा रहा है कि भालूओं के हमले से महिला के हाथ और पैर में गंभीर जख्म हुआ है। वहीं महिला का अस्पताल में उपचार जारी है.
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

